
मध्य प्रदेश के खरगोन में भूकंप के झटके, 4.5 रही तीव्रता; फिलहाल नुकसान की खबर नहीं
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में शनिवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र 21.59 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 75.552 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। भूकंप की गहराई कम होने के कारण इसके आसपास के क्षेत्रों में भी कंपन महसूस किया गया। स्थानीय नागरिकों ने भी झटके महसूस होने की पुष्टि की है। हालांकि, अभी तक किसी तरह की जनहानि या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं मिली है।
जम्मू-कश्मीर के डोडा में भी आया भूकंप
खरगोन से पहले जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भी शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सुबह 8 बजकर 48 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई। इसका केंद्र जमीन की सतह से करीब 5 किलोमीटर नीचे था।
पिछले दिनों भी कई इलाकों में दर्ज हुए भूकंप
पिछले सप्ताह चीन-लद्दाख सीमा के पास 5.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। इसका केंद्र 35.587 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 78.130 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। भूकंप की गहराई 164 किलोमीटर बताई गई थी। इसके झटके जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में महसूस किए गए थे, हालांकि किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई थी।
इसके अलावा, 5 नवंबर को शाम 7 बजकर 54 मिनट पर लक्षद्वीप सागर में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था। इसी दिन शाम 6 बजकर 33 मिनट पर दिल्ली से सटे फरीदाबाद में भी 2.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। इन दोनों स्थानों पर भी किसी तरह की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं मिली थी।
You may also like

योग विश्व कल्याण का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

Leave a Reply