
Written by adminOctober 12, 2026
सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे हर आम नागरिक के लिए खुले हैं: CJI जस्टिस सूर्यकांत; INDIA गठबंधन की बैठक की मांग पर भी दिया जवाब
Top News Article
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत ने स्पष्ट किया है कि देश की सर्वोच्च अदालत के दरवाजे हर नागरिक के लिए खुले हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी आम नागरिक या किसी निर्वाचित निकाय का सदस्य अपनी याचिका के साथ सुप्रीम कोर्ट आ सकता है, उन सबका स्वागत है।
हर भारतीय नागरिक को अदालत का दरवाजा खटखटाने का अधिकार है। सुप्रीम कोर्ट हर नागरिक की चिंताओं को सुनेगा और कानून के तहत जो भी राहत देय होगी, वह प्रदान की जाएगी।
INDIA गठबंधन की बैठक की मांग पर क्या बोले CJI?
विपक्षी ‘INDIA’ गठबंधन द्वारा मुलाकात की मांग के संबंध में एक सवाल का जवाब देते हुए सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत ने बताया कि उन्हें एक दिन पहले ही मुलाकात के अनुरोध वाला पत्र मिला था। उन्होंने कहा कि उन्होंने कल रात ही उसका जवाब दे दिया था और यह भी स्पष्ट कर दिया था कि वे फिलहाल इस बैठक के लिए क्यों असमर्थ हैं।



Leave a Reply