
5वें पैरा एशियाई खेल: जापान के आइची-नागोया में भारत के 168 खिलाड़ी 11 खेलों में पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी नजरें
जापान के आइची-नागोया में 18 से 24 अक्टूबर तक पांचवें पैरा एशियाई खेलों का आयोजन होने जा रहा है। इस महाद्वीपीय खेल प्रतियोगिता में भारत का 168 सदस्यीय मजबूत दल 11 अलग-अलग खेलों में अपनी चुनौती पेश करेगा। इस विशाल आयोजन में 45 देशों के खिलाड़ी कुल 19 खेलों में पदक के लिए मुकाबला करेंगे। भारत की कोशिश चीन के हांगझोऊ में आयोजित पिछले संस्करण के अपने रिकॉर्ड प्रदर्शन (27 स्वर्ण सहित कुल 108 पदक) को दोहराने और पदक तालिका में सुधार करने की होगी।
स्टार खिलाड़ियों पर टिकीं निगाहें: भारतीय दल की अगुवाई दो बार के पैरालंपिक चैंपियन सुमित अंतिल और अवनी लेखरा जैसे दिग्गज खिलाड़ी कर रहे हैं। सुमित अंतिल भाला फेंक (एफ-64 स्पर्धा) में और अवनी लेखरा महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में अपने-अपने खिताब का बचाव करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।
खेलवार भारतीय दल की विस्तृत सूची:
-
दृष्टिबाधित फुटबॉल (10 खिलाड़ी): बोजे मारबोम, क्लिंगसन मराक, प्रदीप पटेल, साहिल, शिवम सिंह, सोवेंद्र सिंह, तुषार कुमार, विष्णुभतेजुबा वाघेला, आदित्य सजवान और सुजीत पुथनकट्टुनिकरथ सासी।
-
बोच्चिया (2 खिलाड़ी): सचिन चमारिया और अंजलि देवी।
-
पैरा तीरंदाजी (11 खिलाड़ी): हरविंदर सिंह, विजय सुंडी, तोमन कुमार, श्याम सुंदर स्वामी, आदिल मोहम्मद नजीर अंसारी, विनायक अमोल ब्रीड, शीतल देवी, पायल नाग, भावना, पूजा और स्वाति चौधरी।
-
पैरा एथलेटिक्स (62 खिलाड़ी):
-
पुरुष: अजय कुमार, अकीरा नंदन बनोथु, देवेंद्र कुमार, हनी, दिलीप महादु गावित, महेंद्र गुर्जर, मनजीत, मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनाकाथी, निषाद कुमार, परवीन, प्रणव सूरमा, राकेशभाई भट्ट, राम रतन सिंह, रिंकू, सचिन सरजेराव खिलारी, शैलेश कुमार, शरथ मकनहल्ली शंकरप्पा, सुमित, अजीत सिंह, आयुष वर्मा, धरमबीर, होकाटो होतोझे सेमा, मोहम्मद यासिर, नवदीप, परमोद, प्रणव प्रशांत देसाई, प्रवीण कुमार, राकेश, रवि रोंगाली, सोलैराज धर्मराज, सुजीत मंडलमकुन्नाथ शिवदासन, वरुण सिंह भाटी, विशेष, अमित कुमार, अनुभव चौधरी, बंटी, भाविककुमार दिनेशभाई भरवाड़, प्रदीप कुमार, प्रवीण शर्मा, राहुल, संदीप, संदीप संजय सरगर, सोमन राणा, सुखचैन और परवीन कुमार।
-
महिला: अंजना बेन रोहितभाई बुम्बड़िया, दीप्ति जीवनजी, निमिषा चक्कुंगलपरंबिल सुरेश, प्रीति पाल, सिमरन, सौम्या, जयंत बेहरा, तेजलबेन अमराजी डामोर, राधा वेंकटेश, अमीषा रावत, भाग्यश्री माधवराव जाधव, करमज्योति, रक्षिता राजू, सुचित्रा परिडा, सुवर्णा राज और रवन्नी वलसानैनी।
-
-
पैरा बैडमिंटन (28 खिलाड़ी):
-
महिला: मनीषा रामदास, नित्या श्री सुमति शिवन, अल्फिया जेम्स, थुलासिमथि मुरुगेसन, मनदीप कौर, नीरज, शांतिया विश्वनाथन, कनक सिंह जादौन, मानसी गिरिशचंद्र जोशी, पल्लवी कलुवेहल्ली मंजुनाथ रेड्डी और संजना कुमारी।
-
पुरुष: नवीन शिवकुमार, नितेश कुमार, कृष्णा नागर, प्रमोद भगत, सुकांत कदम, सूर्यकांत यादव, रुथिक रघुपति, सिवराजन सोलैमलाई, अबू हुबैदा, प्रेम कुमार अले, सुदर्शन मुथुसामी सरवनकुमार, उमेश विक्रम कुमार, हरिस मिथिली श्रीकुमार, हार्दिक मक्कड़, अभिजीत सुखजा, राकेश पांडे और सुहास लालिनाकेरे यथिराज।
-
-
पैरा साइकिलिंग (1 खिलाड़ी): अरशद शेख।
-
पैरा जूडो (7 खिलाड़ी): कपिल परमार, बिजेंद्र, रेणुका नारायण सालवे, कोकिला, गुलशन, वृषाली अशोक मोरे और डिंपल।
-
पैरा पावरलिफ्टिंग (8 खिलाड़ी): अशोक, झंडू कुमार, मनीष कुमार, परमजीत कुमार, सुमन देवी, कस्तूरी राजमणि, जसप्रीत कौर और सीमा रानी।
-
पैरा निशानेबाजी (13 खिलाड़ी): आनंद कृष्णन एच., आमिर अहमद भट, मनीष नरवाल, निहाल सिंह, राकेश निदगुंडी, रुद्रांश खंडेलवाल, स्वरूप महावीर उनहालकर, अवनी लेखरा, मोना अग्रवाल, भक्ति शर्मा, रुबीना फ्रांसिस, सृष्टि अरोड़ा और सुमेधा पाठक।
-
पैरा तैराकी (16 खिलाड़ी): कपिल कुमार, अजय हिंदुराव भोसले, रवि वीरा वेंकट भवानी बुदिगिना, अब्दुल कादिर इंदौरी, सुयश नारायण जाधव, चैतन्य विश्वास कुलकर्णी, रोहित कुमार, गोपीचंद लिंगुता, वंगा निरंजन मुकुंदन, तेजस नंदकुमार, हिमांशु नंदल, स्वातिक पाटिल, मोहम्मद शम्स आलम शेख, जहांगीर मोल्ला, वैश्णवी विनोद जगताप और देवांशी सतीजा।
-
पैरा टेबल टेनिस (10 खिलाड़ी): भाविनाबेन हसमुखभाई पटेल, सोनलबेन मनुभाई पटेल, बेबी सहाना रवि, एकता भयान, प्राची पांडे, सविता विट्ठल अज्जनकट्टी, दत्ताप्रसाद जोतिराम चौगुले, संदीप डांगी, जेहान दोराब मदन और शुभम वाधवा।



Leave a Reply