Tag: वित्त मंत्रालय
जीएसटी परिषद का बड़ा फैसला: गिरफ्तारी का प्रावधान हटाया, अभियोजन की सीमा 5 करोड़ हुई
जीएसटी परिषद ने करदाताओं के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले किए हैं। परिषद ने कर अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्ति समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही अभियोजन शुरू करने के लिए कर चोरी या संबंधित राशि की सीमा को 1 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये करने की सिफारिश की गई है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंचीं कतर, AIIB की वार्षिक बैठक में लेंगी हिस्सा
दोहा। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) की 11वीं वार्षिक बैठक में हिस्सा लेने के लिए कतर पहुंच गई हैं। उनका कतर दौरा 27 से 29 सितंबर 2026 तक है। 28 सितंबर को दोहा में AIIB के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की 11वीं वार्षिक बैठक आयोजित हो रही है।
छोटे व्यापारियों पर नहीं पड़ेगा असर: NPCI ने UPI पर MDR और GST की अफवाहों को खारिज किया
डिजिटल भुगतान को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्टों में चल रही खबरों पर नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने स्थिति साफ कर दी है। संस्था ने स्पष्ट किया है कि UPI के जरिए भुगतान महंगा होने और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ने का दावा पूरी तरह से गलत है। 2,000 रुपये


